29 Mar 2024, 11:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूमि विवाद में हिंसक झड़प, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 5:34PM | Updated Date: May 22 2018 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिहारशरीफ। बिहार में नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप भूमि के एक हिस्से को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आज सुबह एक बार फिर उलझ गये और विवाद ने देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे से प्रहार किया जिससे चार लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »