29 Mar 2024, 18:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सात आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 3:15PM | Updated Date: Mar 20 2018 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ। हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासननिक सेवा(आईएएस) के सात और राज्य सिविल के एक अधिकारी के तत्काल प्रभाव से तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए। एक अधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार आईएएस टी.एल. सत्यप्रकाश से नगर एवं ग्राम योजना विभाग के महानिदेशक ओर सचिव पद लेकर उन्होंने उनके वर्तमान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के महानिदेशक, हरियाणा कौशल विकास औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग के सचिव, कुंडली मानेसर पलवल प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अलावा राजा शेखर वुंडरू को दिये गये हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक, हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक पदों का भी कार्यभार भी सौंपा गया है।
 
नगर निगम, फरीदाबाद के आयुक्त तथा स्मार्ट सिटी, फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद शाईन को समीर पाल सरो को दिया गया हरियाणा पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार भी सौंपा गया है। विनय सिंह को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव और सोनीपत के उपायुक्त, मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल, राई, सोनीपत के प्राचार्य और निदेशक नियुक्त किया गया है। कैथमलिस मकरंद पांडुरंग को टी.एल. सत्यप्रकाश के स्थान पर नगर एवं ग्राम योजना विभाग के महानिदेशक और सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
 
महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक एवं विशेष सचिव और  महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक और हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव अनिता यादव को एक रिक्त पद पर गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। करनाल तथा रोहतक मंडलायुक्त पंकज यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक तथा सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है जबकि पहले इस पद पर श्री परवीन कुमार नियुक्त थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »