26 Apr 2024, 00:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 2:34PM | Updated Date: Mar 20 2018 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा दियारा में बच्चों के बीच आपसी झड़प को लेकर एक वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोनवर्षा दियारा के कुछ बच्चे सोमवार की शाम आपस में खेल रहे थे तभी किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। बच्चों के बीच विवाद में उनके अभिभावक भी शामिल हो गये और झगड़ा काफी बढ़ गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विनोदी यादव (62) की लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल वृद्ध को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में सुबह उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »