24 Apr 2024, 08:24:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वीसीके कार्यकर्ताओं के कथित पथराव में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल, 21 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 6:56PM | Updated Date: Dec 11 2017 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपट्टिनम। जिले में विदुथलाई चिरथईगल काची (वीसीके) कार्यकर्ताओं के कथित पथराव में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह कार्यकर्ता घायल हो गये और इस सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सुबह हिन्दु मंदिरों के संबंध में वीसीके नेता थोल थिरमावलवन द्वारा दिये कथित बयान के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सिरकाजी तालुक कार्यालय के सामने इकट्टा हो रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान अचानक वीसीके के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन्होंने कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसमें पार्टी के छह सदस्य घायल हो गये।

       
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »