17 Apr 2024, 01:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PM मोदी ने की रो-रो सर्विस की शुरुआत, बोले- देश को तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 11:34AM | Updated Date: Oct 23 2017 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में गरमा रहे चुनावी माहौल के बीच दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के बीच की दूरी को समुद्री मार्ग के जरिये काफी घटा देने वाली महत्वाकांक्षी घोघा-दहेज रो रो फेरी सेवा का उद्घाटन किया। रो रो फेरी सेवा की शुरुआत करने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधितक करते हुए कहा कि घोघा की धरती से यह पूरे हिंदोस्तान को दिवाली का तोहफा है। उन्होंने कहा कि राज्य का सीएम रहते हुए मैंने इसकी नींव रखी थी और यह मेरा सौभाग्य है कि पीएम होने पर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने रो रो फेरी सेवा को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया। मोदी दिव्यांग बच्चों के साथ एक घंटे से अधिक की समुद्री यात्रा तथा वडोदरा में रोड शो तथा एक जनसभा के कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे

क्या है रो-रो फेरी सर्विस
 साउथ गुजरात के दहेज और सौराष्ट्र के घोघा के बीच सड़क के रास्ते करीब 310 किलोमीटर की दूरी है। रो-रो फेरी सर्विस के जरिए यह दूरी समुद्री रास्ते से घटाकर करीब 31 किलोमीटर कर देगी।पहले यह दूरी बस से तय करनी होती थी। रातभर का सफर करना होता था। इस प्रोजेक्ट की नींव मोदी ने ही बतौर सीएम जनवरी 2012 में रखी थी।पहले फेज में इसके जरिए लोग घोघा और दहेज के बीच शिप से आना- जाना कर सकेंगे, जबकि दूसरे फेज में गाड़ी समेत आ-जा सकेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »