27 Jul 2024, 14:06:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh » Indore

क्राइम ब्रांच ने कमलनाथ के डीपफेक वीडियो जांच की शुरू, खंगाल रही सोर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2023 9:07PM | Updated Date: Nov 28 2023 9:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के डीपफेक वीडियो मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इसकी एफआईआर कराई थी। क्राइम ब्रांच ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दें कि कमलनाथ की करीब 15 दिन पहले हुई एक चुनावी रैली के वीडियो को एडिट कर 'लाड़ली बहना योजना बंद करा दूंगा...' कहते दिखाया गया था।
 
कमल नाथ से संबंधित वीडियो की शिकायत कांग्रेस नेता राकेश यादव द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसमें अहम जानकारियां जांच टीम को मिली हैं। इसी तरह कनाड़िया थाने की पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फर्जी वीडियो जारी करने पर एफआइआर दर्ज की है। पुलिस साइबर विशेषज्ञों की मदद से जांच कर रही है। पुलिस सिर्फ वायरल करने वालों का डाटा जुटा सकी है। वीडियो कहां बना, इसके कोई सुबूत अभी नहीं मिल पाए हैं। एक मामला भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के फर्जी वीडियो से भी जुड़ा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »