28 Mar 2024, 21:11:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिंधिया सड़क पर उतरे, तो कांग्रेस भी उतर आएगी - इमरती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 1:10AM | Updated Date: Feb 17 2020 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अगर सड़क पर उतरे, तो उनके साथ कांग्रेस भी उतर आएगी। इमरती ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनाव पूर्व तैयार किये वचनपत्र पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और हम सबकी सहमति है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी के मंत्री वचनपत्र के अनुसार काम कर रहे हैं। ऐसे में सिंधिया को सड़क पर उतरने की कोई जरूरत नहीं है। सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया कि ‘उतर जाएं’ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने न तो अखबारों में पढ़ा और ना ही सुना है। उन्होंने कहा कि सिंधिया के सड़क पर उतरने पर उनके साथ पूरी पार्टी उतरेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »