16 Apr 2024, 15:41:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डीजीसीए ने कुणाल कामरा पर प्रतिबंध को नियमों के अनुरूप बताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 12:36AM | Updated Date: Jan 30 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर विमान सेवा कंपनियों द्वारा लगाये गये प्रतिबंध को नियमों के अनुरूप बताया है। डीजीसीए ने एक बयान में कहा, एयरलाइंस द्वारा की गयी कार्रवाई सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स के सेक्शन-3, सीरीज एम, पार्ट छह के अनुरूप है जिसमें अमर्यादित बर्ताव करने वाले यात्रियों के बारे में नियम तय किये गये हैं। कामरा पर इंडिगो की मुंबई से लखनऊ जा रही उड़ान में एक साथी यात्री को सवाल पूछ-पूछ कर परेशान करने का आरोप है।

इंडिगो ने उसके विमानों में कामरा के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया और किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर तथा स्पाइसजेट ने भी फिलहाल उन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। डीजीसीए ने कहा है कि अब इंडिगो को मामले की जाँच के लिए आंतरिक समिति बनानी होगी जिसे 30 दिन के भीतर अंतिम निर्णय और उसका कारण देना होगा। किस तरह के व्यवहार के लिए यात्री के उड़ान भरने पर कितना प्रतिबंध लगाया जाना है, इसका उल्लेख भी सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स में है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »