29 Mar 2024, 16:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो दुल्हनों ने निकाला घोड़े पर बैठकर बनवारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 2:45PM | Updated Date: Jan 29 2020 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर में कंचन तथा मोनिका नाम की लड़कियों ने आज अपनी शादी में घोड़ी पर बनवारा निकालकर एक नई पहल की शुरुआत की है। इन दो लड़कियों की शादी कल होने वाली है। हिन्दू रीति -रिवाज के अनुसार लड़की दो -तीन पहले बान बैठती है। दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को छोड़कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए दोनों बेटियों ने घोड़े पर बैठकर बान निकाला। दुल्हन समेत परिवार के लोग शहर में डीजे के गानों पर महिलायें बच्चे व पुरुष थिरकते नजर आये।
 
ज्ञातव्य है कि ऐसा पहली बार हुआ जब किसी दुल्हन ने घोड़े पर अपना बनवारा  निकाला है। इस तरह की शादी में पूरे शहर के लोग शामिल हुए। इस तरह की शिक्षा से ही समाज की रुढ़ियों को खत्म किया जा सकता है। दोनों दुल्हनों ने बताया कि आज हमारा बनवारा निकाला जा रहा है। हमें बेहद खुशी हो रही है। कल हमारी दोनों की शादी है। हमारे परिवार ने शुरू से ही हमें लड़कों की तरह रखा है। किसी तरह की कोई प्रतिबंध नहीं था। लड़कियां भी लड़कों से पीछे नहीं है। दुल्हन की भाभी व अन्य लोगों ने बताया कि हमारा परिवार सबसे अलग विचारधारा वाला परिवार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »