28 Mar 2024, 19:03:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कासगंज में हुई बरसात ने गंगा यात्रा की तैयारियों पर फेरा पानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 1:44PM | Updated Date: Jan 29 2020 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार की रात से हो रही बरसात से गंगा यात्रा के स्वागत की तैयारी पर परेशानी खड़ी हो गई है! बिजनौर से चल कर कासगंज के लहरा घाट पर बुधवार को पहुँचने वाली गंगा यात्रा में बरसात की वजह से परेशानी हो रही है! कासगंज  में गंगा किनारे के 34 गांवो और कछला घाट से लहरा घाट तक होर्डिंग लगाकर  स्वागत द्वार बनाये गए हैं।
 
110 होर्डिंग,दो एलईडी वैन,सोरों में हरि की  पैड़ी पर चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है । रास्तों में विभिन्न स्थानों पर 60  जगहों पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। न्योली और लहरा गंगा घाट  पर भंडारा आयोजित किये जा रहे हैं। स्वागत के लिये 0 हजार पौधे भी लगाये गये हैं । गंगा किनारे पड़ने वाले 34 गांवों में स्वास्थ्य मेले भी लगाए गए हैं। 
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »