29 Mar 2024, 00:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिर्जापुर में गंगा यात्रा के स्वागत की तैयारी जोरों पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 12:41PM | Updated Date: Jan 28 2020 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार को गंगा यात्रा के पहुंचे पर स्वागत की तैयारी जोरों पर है तथा पूरा सरकारी  अमला इसे सफल बनाने में जुटा है। बुधवार 29 जनवरी को प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का जिले  में छह घंटे का कार्यक्रम है लिहाजा जिला प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़  रहा है। गंगा यात्रा का मां बिन्ध्यवासिनी की नगरी में तीसरा पडाव है। यहां  से प्रयाग राज के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी। 

योगी आदित्यनाथ सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल  बिहारी वाजपेयी और लौह पुरुष सरदार बल्लभभाईपटेल की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। मुख्यमंत्री  मां बिन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन भी करेंगे।  बिन्ध कोरीडोर निर्माण की घोषणा के बाद उनकी पहली यात्रा है। नगर क्षेत्र और घाटों को सजाने का  काम देखते बन रहा है। पूरे उस रास्ते को जिधर से मुख्यमंत्री का काफिला  गुजरेगा दुल्हन की तरह सजाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »