23 Apr 2024, 19:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आप कुछ कर लीजिए, अब देश को बंटने नहीं दिया जाएगा : प्रसाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 11:55AM | Updated Date: Jan 28 2020 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में दिल्ली के शाहीनबाग में हो रहा प्रदर्शन देखते ही देखते राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग एक विचार बन गया है. इस विरोध प्रदर्शन के पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आप कुछ भी कर लीजिए, अब देश को बंटने नहीं दिया जाएगा।

भाजपा नेता ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा चर्चा शाहीन बाग की करते हैं, ये दिल्ली का कोई मुहल्ला नहीं है, बल्कि एक विचार है, जहां संविधान के नाम पर देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा बच्चों को प्रधानमंत्री के खिलाफ उकसाया जाता है। यह आयोजन सिर्फ पीएम मोदी के विरोध तक सीमित हो कर रह गया है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी, केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन उनके लोग खूब बोल रहे हैं. मनीष सिसोदिया बोलते हैं हम शाहीन बाग के साथ हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर वहां जाकर क्या-क्या बोले हैं वो आप जानते हैं। मणिशंकर अय्यर जाएंगे तो अपने सारे विचार पाकिस्तान में रखेंगे, उनके दूसरे मित्र कभी हिंदू-पाकिस्तान तो कभी जिन्ना मैं कांग्रेस के लोगों को एक बात साफ-साफ कहना चाहता हूं कि अब इस देश बंटवारा होने नहीं दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविशंकर प्रसाद से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शाहीन बाग के मसले पर विपक्ष पर निशाना साध चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »