28 Mar 2024, 16:40:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएए-एनआरसी के विरोध में वामदलों ने बनाई मानव- श्रृंखला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 1:28AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के विरोध में आज वामदलों ने मानव श्रृंखला बनाई। वामदलों के आभान पर पटना समेत राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में भी मानव श्रृंखला बनाई गई। राजधानी पटना के स्थानीय बुद्ध पार्क से ऐतिहासिक गांधी मैदान तक श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों और महिलाओं के साथ समाज के अन्य वर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस श्रृंखला में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली राज्य सचिव मंडल के सदस्य अरुण कुमार मिश्र, सर्वोदय शर्मा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, रामलला सिंह के अलावा महागठबंधन के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »