28 Mar 2024, 22:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BJP को लगा झटका 4 बार रहे भाजपा विधायक आप में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 12:33AM | Updated Date: Jan 26 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय जोर का झटका लगा जब हरिनगर विधान सभा सीट से चार बार विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। बल्ली ने यहां आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आप नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। दिल्ली विधानसभा के चुनाव आठ फरवरी को होना है। मतगणना 11 फरवरी को होगी। विधान सभा चुनाव में आप, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »