28 Mar 2024, 21:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएए और एनआरसी के विरोध में श्योपुर में निकली रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 3:16PM | Updated Date: Jan 25 2020 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला मुख्यालय में नागरिकता अधिनियम कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में आज एक रैली निकाली गई और इन कानूनों को वापस लेने की माँग की गई। सीएए और एनआरसी कानून को वापस लेने की मांग करते हुए जिला मुख्यालय में निकाली गई इस रैली में तीन हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इस रैली का आयोजन संविधान बचाओ मोर्चा ने किया था। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा तथा हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भीमराम आंबेडकर के चित्रों की तख्तियां ले रखी थी। इस रैली में कांग्रेस के नेता भी शामिल थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »