29 Mar 2024, 14:58:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चीन में कोरोना वायरस का कहर, 25 लोगों की मौत, वुहान में 25 भारतीय फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 11:56AM | Updated Date: Jan 24 2020 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने देश के 24 प्रांतों में कोरोना वायरस फैलने की पुष्टि कर दी है। चीन में इस वायरस से प्रभावित 830 लोगों की पहचान हो चुकी है। इसके अलावा 20 प्रांतों में 1072 लोगों के इसी वायरस से प्रभावित होने का शक है। गुरुवार तक इससे मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई। इसी बीच भारत के 25 स्टूडेंट्स चीन के कोरोना वायरस प्रभावित शहर वुहान में फंस गए है। वायरस को बाहर फैलने से रोकने के लिए वुहान से लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।
 
वहां फंसे 25 में 20 स्टूडेंट्स केरल के हैं। वुहान से 300 किमी दूर यिचांग में 14 इंडियन स्टूडेंट्स एक हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रहे हैं। वे आज भारत आ जाएंगे। मुंबई में अधिकारियों ने बताया कि पिछले 60 घंटों में वुहान एवं चीन के अन्य हिस्सों से लौटे पांच भारतीयों की गहन जांच की जा रही है। इनमें दो लोगों को सर्दी-जुकाम है, इसलिए उन्हें कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन्हें हल्के सर्दी-जुकाम के सिवा वायरस के प्रभाव का कोई अन्य लक्षण नहीं दिखा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »