20 Apr 2024, 03:39:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अम्बाला बस अड्डे का नामकरण सुषमा स्वराज के नाम पर होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 4:09PM | Updated Date: Jan 23 2020 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अम्बाला शहर बस अड्डे का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया है। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अम्बाला बस अड्डे के नामकरण सम्बंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
 
उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डे का नामकरण श्रीमती स्वराज के नाम पर करने का अनुरोध किया है। शर्मा ने बताया कि श्रीमती स्वराज देश की प्रख्यात राजनेता थीं जो अम्बाला शहर से सम्बंध रखती थीं। चूंकि 14 फरवरी को उनका जन्मदिन है इसलिए बस अड्डे का नामकरण भी उसी दिन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंचने की प्ररेणा मिलेगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »