19 Mar 2024, 09:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धर्मेंद्र प्रधान ने सेल की ‘सर्विस स्कीम’ की लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 1:07AM | Updated Date: Jan 23 2020 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय इस्पात और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की ‘सर्विस स्कीम’ और इसके पोर्टल को यहां बुधवार को लांच किया। प्रधान ने इस अवसर पर कहा, यह साल हमारे संविधान के लागू होने के 70 साल पूरे होने का प्रतीक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहते हुए, नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। सेल के कार्मिक इस सेवा के जरिये अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए स्वेच्छा से आगे आएं और सामाजिक कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान करें। प्रधान ने सामाजिक कल्याण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन-अभियान का आभान करते हुए कार्मिकों की रुचि के क्षेत्रों में उनके स्वैच्छिक सेवादान पर बल दिया।
 
उन्होंने सामाजिक कल्याण की दिशा में कर्मचारियों द्वारा की गई पहलों को प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा।यह सेवा योजना कंपनी की ओर से सेल के कर्मचारियों के लिए जारी की गई स्वयंसेवी योजना है, जिसके जरिये कार्मिक समाज सेवा और स्वैच्छिक परोपकारी गतिविधियों के लिए अपना समय देने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस योजना में प्रमुख रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं के लिए पोषण इत्यादि से संबन्धित क्षेत्र शामिल होंगे। इस योजना का उद्देश्य सामाजिक कल्याण के लिए मानव संसाधन का अनुकूल उपयोग करना है। सामाजिक कल्याण में यह योगदान सेल के ट्रिपल बॉटम लाइन (टीबीएल) को बेहतर बनाने की दिशा में भी सहायक होगा। ट्रिपल बॉटम लाइन एकाउंन्टिंग का त्रिस्तरीय झ्र वित्तीय, पर्यावरणीय (पारिस्थितिकी) और सामाजिक ढांचा है। सेल कार्मिकों को इसके लिए खुद को नामांकित करने, अपनी रुचि के क्षेत्र को चुनने, निगमित सामाजिक दायित्व की परियोजना को प्रस्तावित करने और अपनी गतिविधियों के विवरण को सबमिट करने के लिए आज वेबपोर्टल भी लांच किया गया है।
 
यह पोर्टल सेल कर्मचारियों द्वारा किए गए सभी सामाजिक पहलों के संकलन केंद्र के रूप में काम करेगा और सभी पक्षों के बीच संचार का जरिया बनेगा। सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने प्रधान को इस योजना के लांच के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘इसे शुरू करने के अलावा, कंपनी ने हाल के दिनों में बेहतर कार्मिक सहभागिता के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय भी किए हैं, जिसमें सेल कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड योजना की शुरुआत शामिल है। ये सब योजनाएं सेल स्थापना दिवस यानि 24 जनवरी से लागू होंगी। इससे न केवल कंपनी के स्तर पर बल्कि सामाजिक और सामुदायिक कार्मिकों के मनोबल और निष्पादन में भी बढ़ोत्तरी होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »