19 Mar 2024, 12:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत और अमेरिका मिलकर लगाएंगे मानव तस्करी पर लगाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 6:50PM | Updated Date: Jan 22 2020 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। दुनिया में मानव तस्करी के शिकार हुए बच्चों समेत 2.49 करोड़ लोगों की तकलीफ से दुखी भारत और अमेरिका ने इस अपराध पर लगाम लगाने के लिए कमर कस लिया है। अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल, कोलकाता के निदेशक कृषि दास ने आज यहां बताया कि दुनिया में तेजी से बढ़ रही मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी हुई है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के शिकार हुए पीड़तिों को बचाने के लिए जागरूकता, वैश्विक स्तर पर युवाओं के सहयोग के साथ ही व्यापक कदम उठाए जाने की जरूरत है।

दास ने कहा कि अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल, कोलकाता देश एवं राज्य की सरकारों, विधि प्रवर्तन एजेंसी, न्यायपालिका, नागरिक समाज, निजी क्षेत्र एवं तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए लोगों की मदद से मानव तस्करी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस अपराध पर लगाम लगाने एवं युवाओं को जागरूक करने के लिए अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल, कोलकाता ने गैर सरकारी संगठन शक्तिवाहिनी के साथ मिलकर कई कार्यशाला का आयोजन किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »