28 Mar 2024, 16:52:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

येदियुरप्पा का निवेशकों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 1:14PM | Updated Date: Jan 22 2020 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के दौरान निवेशकों से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजागर के सृजन के लिए निवेश करने और उद्योग स्थापित करने का आग्रह किया।  मुख्यमंत्री कार्यालय ने यहां बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से किसानों की आत्महत्याओं पर रोक लगाने के लिए उनके और ग्रामीण लोगों के आर्थिक विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हमें नई परियोजनाओं और निवेश की जरूरत है। हमारा उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था का विकास करना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें रोजगार प्रदान करना है।’’ मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए कृषि उत्पादों के उचित मूल्यों पर भी चर्चा की। बयान के अनुसार येदियुरप्पा ने डब्ल्यूईएफ की बैठक के दौरान कर्नाटक पवेलियन का दौरा करने वाले वोल्वो अध्यक्ष हांका  एंजवेल से भी बातचीत की।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »