19 Apr 2024, 15:58:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की कमलनाथ ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 12:59PM | Updated Date: Jan 22 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुवाहाटी में 'खेलो इंडिया' स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए संबंधित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि गुवाहाटी में चल रही 'खेलो इंडिया' स्पर्धा में प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
 
उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से इस स्पर्धा के राज्य के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को एक लाख रुपए, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 75 हजार रुपए और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 50 हजार रुपयों की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।  इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश को अब तक 15 स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य पदक मिले हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »