28 Mar 2024, 17:06:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल निवार्चन आयोग ने समझी चुनाव कार्यप्रणाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 8:18PM | Updated Date: Jan 21 2020 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्य निवार्चन आयोग के दल ने मंगलवार को यहां राज्य निर्वाचन आयोग से राजस्थान में चुनाव कार्यप्रणाली और पंचायत चुनावों से जुड़ी विभिन्न कार्यप्रणाली को समझा। हिमाचल प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी संजीव महाजन, वरिष्ठ सहायक कुंजन महाजन और संजय चंदेल ने आयोग के उप सचिव अशोक जैन से चुनाव में काम में ली जा रही ईवीएम मशीन, मतगणना के तरीके, उम्मीदवारों के नामांकन से लेकर के चुने जाने तक सभी तरह की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान दल ने आयोग की आईटी सेल में जाकर विधानसभा की मतदाता सूची के वाइफरकेशन कर पंचायत चुनाव में काम में ली जा रही मतदाता सूची तैयार करने के तरीके को भी समझा।
 
महाजन ने बताया कि हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य सभी दलीय आधार पर नहीं होते बल्कि फ्री सिंबल पर लड़े जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल में उप सरपंच का चुनाव भी सीधे जनता द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थानों में राजस्थान का चुनाव काफी जटिल माना जाता है लेकिन आयोग ने सरपंच के वृहद स्तर के चुनाव ईवीएम से करवाकर इसे खासा सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि हर बार करोड़ों मतदाताओं का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाना ही आयोग की विश्वसनीयता बढ़ाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »