20 Apr 2024, 03:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली चुनाव के लिए राजद ने की प्रत्याशियों की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 1:12AM | Updated Date: Jan 21 2020 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के साथ तालमेल कर पहली बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधानसभा की चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सोमवार को कर दी। राजद सूत्रों के मुताबिक बुराड़ी सीट पर प्रमोद त्यागी, किराड़ी में डॉ रियाजुद्दीन खान, उत्तम नगर में शक्ति कुमार बिश्नोई पालम में निर्मल कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस और राजद ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़ने का शनिवार को फैसला किया था। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत राजद को उक्त चार सीटें दी गई हैं।
 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस और राजद के बीच चुनावी समझौते के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि दोनों दलों ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि बिहार में राजद के नेतृत्ववाले महागठबंधन का कांग्रेस हिस्सा है। हाल ही में झारंखड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव आठ फरवरी को मतदान होना है तथा 11 फरवरी को परिणामों की घोषणा की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »