28 Mar 2024, 14:48:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड में चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल गिरा, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:09AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से जुड़ी सीमांत व्यासघाटी को जोड़ने वाला पुल रविवार को धराशायही हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से चीन सीमा में स्थित व्यासघाटी में बसे गांवों और ऐतिहासक कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का संपर्क टूट गया है। इस दुर्घटना में दो लोग घायल भी हो गये हैं। धारचूला के उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला ने बताया कि यह पुल धौलीगंगा पर बना हुआ था। उन्होंने बताया कि यह पुल कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को जोड़ता है। यह पुल वर्ष 2016 में आयी आपदा के दौरान बनाया गया था। इसे वैली ब्रिज के नाम से भी जाना जाता था।
 
उन्होंने बताया कि तवाघाट से आगे चीन सीमा को जोड़ने के लिये पिछले काफी समय से ग्रिप की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मालपा से आगे सड़क निर्माण के लिये निजी कंपनी गर्ग एंड गर्ग को ठेका दिया गया है। कंपनी की ओर से आज दोपहर में एक ट्राला में लादकर पोकलैंड मशील को पुल के पार ले जायी जा रही थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही मशीन पुल के बीचोंबीच पहुंची। पुल धराशायी हो गया। उन्होंने बताया कि संभवत: मशीन के अत्यधिक भार से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है।
 
इससे व्यासघाटी में बसे सात गांवों का सम्पर्क टूट गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पैदल आने जाने के लिये तो फिलहाल मार्ग को तैयार कर लिया गया है लेकिन वाहनों की आवाजाही एकदम ठप हो गयी है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं। ये निजी कंपनी के कर्मचारी बताये जा रहे हैं जो कि मशीन को पुल पार ले जा रहे थे। घायलों को पिथौरागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »