29 Mar 2024, 11:26:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात : कार-ट्रक की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 5 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 2:36PM | Updated Date: Jan 19 2020 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुरेन्द्रनगर। गुजरात में सुरेन्द्रनगर जिले के पानसीना क्षेत्र में रविवार को एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और उतने ही अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद-राजकोट राजमार्ग पर तड़के सोमनाथ से अहमदाबाद की ओर आ रही एक कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर कूद कर विपरीत दिशा से अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रहे ट्रक से जा टकरायी।
 
हादसे में चार लोगों की मौके पर तथा एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सभी आंध्रप्रदेश निवासी के. सुब्रमण्यम तंबाराव (49), राजेश्वरी (42), गणेश (24), भवानी (26) और अकील (18) के रूप में हुयी है। वे अपने एक रिश्तेदार के यहां आंध्रप्रदेश से अहमदाबाद आए हुए थे और दर्शन के लिए सोमनाथ मंदिर गए थे। सभी वहां से दर्शन करके अहमदाबाद वापस लौट रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »