25 Apr 2024, 03:46:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में बलाकार के दो आरोपियों को मृत्यु दंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 2:11PM | Updated Date: Jan 19 2020 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चिकमंगलुरु। चिकमंगलुरु की एक अदालत ने 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो लोगों को मृत्युदंड की सजा दी है। अदालत ने 2016 के दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रदीप एम (32) और संतोष (24) को फांसी की सजा सुनाई।  दोनों ने कॉलेज से लौट रही एक 18 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया था। यह मामला 16 फरवरी 2016 कर्नाटक में श्रंगेरी तालुक के वाईकुंटापुर इलाके का है। लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद दोनों ने उसके शव को एक बंद हो गए कुएं में फेंक दिया था।
 
लड़की के पिता ने श्रंगेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस निरीक्षक सुधीर एम हेगडे ने इस मामले की जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था। प्रधान जिला एवं सत्र जज उमेश एम अदिग ने 18 जनवरी को फैसला देते हुए दोनों को फांसी की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »