28 Mar 2024, 14:08:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा में गठबंधन सरकार अपने बोझ से खुद गिर जाएगी : सैलजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 5:07PM | Updated Date: Jan 17 2020 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और अपने बोझ से खुद ही गिर जाएगी। कुमारी सैलजा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा और जजपा में कोई भी नीतिगत तालमेल नहीं है और केवल सत्ता में आने के लिए विरोधाभाषी गठबंधन किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सीआईडी विभाग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज के बीच जो ड्रामा चल रहा है वह लोगों का ध्यान बंटाने के लिए है अन्यथा पार्टी हाईकमान ने अभी तक हस्तक्षेप क्यों नहीं किया। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि देश में आर्थिक स्थिति बहुत गंभीर हो गई है और आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी प्रति व्यक्ति आय निम्नतम स्तर पर पहुंची गई है और सरकार इस स्थिति से उभरने में अक्षम है।
 
उन्होंने हाल में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को तुरंत प्रदान करने की भी मांग की। नागरिकता के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नए फैसले संविधान के अनुरूप नहीं हैं और धर्म तथा नागरिकता दोनों को अलग रखा जाना चाहिए। सरकार को चाहिए था कि पहले इस मुद्दे पर जनता का मत प्राप्त करती फिर कोई फैसला लेती, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार अपने फैसले थोप देती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »