29 Mar 2024, 13:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पहाड़ों पर हिमपात के बाद मैदानी इलाके ठिठुरे, कोहरे के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 4:45PM | Updated Date: Dec 15 2019 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर ,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हिमपात के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गयी है तथा पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिन कुछ स्थानों पर कोहरे के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले दो दिन मौसम साफ रहने और कोहरे की संभावना है । चंडीगढ़ में 38 मिमी वर्षा होने के बाद से आज धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। चंडीगढ़ ,अंबाला ,पटियाला ,दिल्ली का न्यूनतम पारा क्रमश: नौ डिग्री , हिसार ,लुधियाना ,आदमपुर , हलवारा ,बंिठडा का पारा क्रमश: आठ डिग्री , नारनौल सात डिग्री , करनाल 10 डिग्री रहा। भिवानी सात डिग्री ,अमृतसर छह डिग्री, पठानकोट पांच डिग्री  रहा।
 
श्रीनगर शून्य से कम तथा जम्मू पांच डिग्री रहा । हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल शिमला ,मनाली,डलहौजी और कुफरी में अच्छा हिमपात होने से पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है । इससे राज्य में होटल इंडस्ट्री को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है । भारी हिमपात के कारण राज्य में कुछ स्थानों पर सैकड़ों वाहन फंसने से पर्यटकों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जनजातीय इलाकों में भारी हिमपात के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा।
 
अगले कुछ दिन मौसम साफ होने की संभावना है जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकेगी । शिमला का पारा शून्य डिग्री , मनाली शून्य से कम दो डिग्री , कल्पा शून्य से कम पांच डिग्री , सोलन चार डिग्री , उना सात डिग्री , नाहन आठ डिग्री , कांगडा चार डिग्री , सुंदरनगर चार डिर्ग्री , भुंतर तीन डिग्री और धर्मशाला एक डिग्री रहा। राज्य की चोटियां बर्फ से ढक गयी हैं तथा सड़कों पर बर्फ जमने से भारी फिसलन होने के कारण यातायात प्रभावित रहा । अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने से शीत लहर से राहत मिल सकती है ।
   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »