28 Mar 2024, 15:35:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव कार्य कर रहा हूँ: केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:08AM | Updated Date: Dec 14 2019 3:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महिला आधारित वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज कहा, ‘‘दिल्ली देश की राष्ट्रीय राजधानी है और मेरा मानना है कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की शीर्ष गुणवत्ता की सरकारी सेवाओं तक पहुंच होनी चाहिए।
 
विभिन्न देशों के प्रतिनिधि सरकारी स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में सुधार को देख रहे हैं लेकिन मैं इस बात से दुखी हूं कि दिल्ली को भारत का ‘रेप कैपिटल’ कहा जा रहा है। मैं वह सब कर रहा हूं जो मैं दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कर सकता हूं।’’    उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बसों के अंदर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए 13,000 बस मार्शल तैनात किये हैं। हमने उनके साथ स्टेडियम में बैठक की जहां मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी जरूरतों का ध्यान रखूंगा लेकिन आपको बसों को महिलाओं के लिए सुरक्षित रखना होगा।’’     मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हाल ही में एक बस मार्शल ने एक छोटी लड़की को लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और फिर उसे पकड़ा। बाद में पता चला कि लड़की का रेलवे स्टेशन से अपहरण किया गया था।
 
लड़की को बचा लिया गया। आप यह जानकर खुश होंगे कि अब बड़ी संख्या में महिलाओं को भी बस मार्शल के रूप में तैनात किया गया है। किसी ने मुझसे पूछा कि महिलाएं किस तरह बसों में बदमाशों से निपटेंगी। मैंने उन्हें बस मार्शल गीता देवी का उदाहरण दिया जिन्होंने एक बस में एक जेबकतरे को बहादुरी से पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। हमें महिला बस मार्शलों की इस तरह की बहादुरी की कई कहानियां सुनने को मिल रही है।’’    उन्होंने कहा कि 88 फीसदी से अधिक महिलाएं बसों में उनके लिए किराया मुफ्त होने से खुश हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »