28 Mar 2024, 19:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ऊर्जा संरक्षण सप्ताह की शनिवार को होगी शुरूआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:22AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) 14 दिसम्बर शनिवार को यहां ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का शुभारम्भ करेगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा संरक्षण  सप्ताह का शुभारम्भ किया जायेगा। इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं, प्रतिष्ठानों व व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जायेगा। बच्चों द्वारा ऊर्जा संरक्षण व अक्षय ऊर्जा का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।
 
उन्होंने बताया कि साथ ही प्रदेश में संचालित ऊर्जा संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रमों पर एक लघु फिल्म एवं रेडियो पर प्रसारण के लिए जिंगल का प्रदर्शन किया जायेगा। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह की शुरूआत प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा किया जायेगा। प्रवक्ता के अनुसार ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा  मथुरा में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (कुसुम) कम्पोनेन्ट-ए एवं कम्पोनेन्ट-सी तथा मोबाइल ऐप ‘आदित्य’ का उद्घाटन करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »