29 Mar 2024, 14:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

GST को लेकर कानपुर में मोदी के दौरे के पहले डमरू प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:20AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के एक दिन पहले यहां पेट्रोल डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी(सपा) कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने डमरु बजाकर प्रदर्शन किया। कानपुर शहर में डबल पुलिया पर सपा कार्यकर्ताओं के अलावा उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल से जुड़े सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में डमरू एवं मंजीरा बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मदारी बनने की बजाय सरकार बनकर जनता की जमीनी तकलीफों को समझने और उनके हित में काम करने की मांग रखी।
 
सरकार बनो मदारी नहीं जनता है ये बंदर नहीं और मोदी जी वादा निभाओ पेट्रोल डीजल जीएसटी में लाओ के नारों के साथ डमरू मंजीरा बजाकर प्रदर्शन करते हुए गुप्ता ने कहा कि सरकार ने जनता और व्यापारियों को बंदर ही समझ रखा है क्योंकि सरकार जब चाहे कोई टैक्स लगा देती है और जब चाहे टैक्स बढ़ा देती है। जिस वक्त आमदनी लगातार घट रही है,मंदी है,बिक्री घटी हुई है है उस वŸक्त मोदी सरकार जीएसटी की दरों को कम करने की बजाय बढ़ाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार फिर से जीएसटी दर को 5 से 8 व 12 से 15 प्रतिशत कर रही है। जीएसटी के कारण पहले से ही व्यापार ठप्प है।
 
उनका कहना है जीएसटी बढ़ने से ग्राहक उनकी दुकानों पर कम आएंगे और ऑनलाइन Ÿखरीददारी करेंगे क्योंकि वहां माल सस्ता मिलेगा। गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल समेत सभी वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक भी वादा पूरा नहीं किया। वादा खिलाफी से देश आक्रोश में है। वन नेशन वन टैक्स की बात करके वन नेशन कई टैक्स लगाये और सबसे अहम वस्तु बिजली,पेट्रोल व डीजल को जीएसटी से बाहर रख दिया। इस मौके पर अभिमन्यु गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा हरिओम शर्मा,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय बिस्वारी,कानपुर नगर अध्यक्ष जीतेंद्र जायसवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम रोमिला सिंह, गौरव बकसारिया, शेषणाथ यादव, विनय कुमार,नितिन सिंह,शब्बीर अंसारी,राजेन्द्र मोबाइल,गोपाल मिश्रा,मनोज चौरसिया,मोनी बंटा, गुलफाम ,आदि व्यापारी थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »