20 Apr 2024, 03:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो किसानों की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 1:02AM | Updated Date: Dec 13 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बृहस्पतिवार को अचानक हुयी तेज बारिश के साथ अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बार क्षेत्र के गदयाना निवासी 40 वर्षीय किसान अनेक सिंह यादव खेत में काम कर रहे थे। इस बीच तेज बारिश से बचने के लिए अपने साथियों के साथ वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बैठ गए, उसी समय अचानक उनपर बिजली गिरी।
 
इस घटना में अनेक सिंह यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि कल्लू बुनकर, काशीराम बुनकर तथा बुद्ध कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए जिला भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहर कोतवाली इलाके में रजवारा निवासी 35 वर्षीय किसान संजय कोरी  खेत पर काम कर रहा था। उसी समय अचानक गरच-चमक के साथ बारिश होने लगी और  बिजली गिरने से संजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »