25 Apr 2024, 09:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो मरे, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 12:42AM | Updated Date: Dec 13 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन के पास ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और अन्य एक घायल हो गया है। गोहाना के सिटी थाना प्रभारी भगवान ने बताया बुधवार देर रात को गांव लाठ निवासी मोनू (27) गांव के ही बलराज (22) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोनीपत से गोहाना की तरफ जा रहा था। उनके साथ ही खेड़ी दमकन गांव का रहने वाला ऑटो रिक्शा चालक अशोक (47) भी अपने ऑटो लेकर चल रहा था।
 
जब वह गांव खेड़ी दमकन के पास पहुंचे तो इसी दौरान गोहाना से सोनीपत की तरफ आ रहे आ रहे ट्रक चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी और उनके साथ चल रही मोटरसाइकिल भी चपेट में आ गई। हादसे में ऑटो चालक अशोक और मोटरसाइकिल सवार मोनू की मौत हो गई और बलराज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां आज उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में घायल बलराज के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »