23 Apr 2024, 20:46:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 12:17AM | Updated Date: Dec 13 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई स्थानों में गरज चमक एवं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भोपाल में सुबह से बादलों की आवाजाही शुरु हो गई थी और दोपहर तीन बजे के बाद बादल घने हो गए। तेज हवाएं चली और गरज चमक के साथ वर्षा की बौछारें शुरु हो गई। इससे कुछ देर के लिए दृश्यता 500 मीटर से कम रह गई।
 
कहीं कहीं तो अंधेरा जैसा हो गया। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने ‘‘यूनीवार्ता’’ को बताया कि भोपाल में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तेज बौछारें गिरी और शाम साढ़े पांच बजे तक 11Þ 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शहर में 9Þ 6 मिमी वर्षा हुई। इसके बाद भी हल्की वर्षा जारी है। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा 27 मिमी वर्षा खजुराहो में दर्ज हुई।
 
सतना में 18 मिमी, नौगांव 7, जबलपुर 4Þ 2, ग्वालियर में 4 और सागर में 0 . 2 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा देवास मुरैना और सीहोर में भी बारिश हुई है। साहा के अनुसार पिछले 24 घंटो में भी ग्वालियर, चंबल एवं होशंगाबाद संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भी भोपाल सहित राज्य के उत्तरी क्षेत्र में कहीं कहीं वर्षा हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। इसके बाद अधिकतम एवं न्यनूतम तापमान में गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
 
सुबह भोपाल सहित कई स्थानों पर कोहरा भी रह सकता है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान कल की तुलना में 0Þ 9 डिग्री गिरकर 26Þ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम कल के मुकाबले 3Þ 2 डिग्री बढ़कर 15Þ 8 डिग्री अंकित हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »