26 Apr 2024, 02:01:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगाकर खुदकुशी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 11:14PM | Updated Date: Dec 12 2019 11:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एक छात्र ने आज सुबह हॉस्टल के अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम निवासी अंकित जैन केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहा था। वह 7वें सेमेस्टर में था। अंकित बॉस्केटबॉल का खिलाड़ी भी था।
 
पुलिस के अनुसार आज सुबह सात बजे दोस्तों से कहा कि उसने रात भर पढ़ाई की है ओर वह सोने के लिए जा रहा है। उसे साढ़े आठ बजे से पहले न जगाया जाये। बाद में किसी समय अंकित ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार अंकित ने यह कदम क्यों उठाया पता नहीं चल सका है। उसके कुछ साथी छात्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह चुप-चुप रहता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »