29 Mar 2024, 04:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बच्चा बदले जाने का आरोप : जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 6:19PM | Updated Date: Dec 12 2019 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा के जींद में सामान्य अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कमेटी का उद्देश्य परिजनों को इस मामले में जो भी संदेह हैं उन्हें दूर किया जाना है। इस कमेटी में सामान्य अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, एसएमओ डा.  निशा शांडिल्य, आरएमओ डा. संतलाल बैनीवाल को शामिल किया है। टीम को आज ही अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ व पीएमओ को सौंपनी है।
 
अस्पताल सूत्रों के अनुसार परिजनों की तरफ से अगर फिर भी डीएनए जांच की मांग की जाती है  तो सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने में पांच से  छह दिन का समय लग जाएगा। अस्पताल में कल रामराये निवासी ममता की सीजेरियन से डिलीवरी हुई थी। ममता के परिजनों का आरोप है कि उन्हें सूचना लड़का होने की दी गई जबकि पंद्रह मिनट बाद लड़की दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सूचना देने में एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से गलती हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »