20 Apr 2024, 07:54:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में मौसम ने बदले तेवर, शीतलहर में इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 6:14PM | Updated Date: Dec 12 2019 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश ने उत्तर प्रदेश में गुरूवार सुबह से बदले मौसम से शीतलहर में इजाफा हो गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश ने उत्तर प्रदेश के जिलों में ठंड के तेवर बढ़ा दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम में बदलावा के आसार नही है। ठंड और बढ़ेगी। प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबादी और बदली से लोगों के गरम कपड़े बाहर निकल आये है। मौसम विभाग सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। गोरखपुर, फैजाबाद, बरेली, झांसी, आगरा और मेरठ मंडलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
 
प्रदेश में अधिकतम तापमान प्रयागराज में 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8Þ 9 डिग्री सेल्सियस मेरठ में दर्ज किया गया। मौसम के इस बदलाव से अचानक ठंड बढ़ गई है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है जिससे आगामी पांच दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को सुबह रजाई-कंबल से निकलने में देर लगी।
 
सड़कों पर आवाजाही देर से शुरू हो सकी। ठंड बढने के साथ ही प्रशासन भी लोगों को जाड़े से बचाने के लिए सक्रिय हो गया है। मौसम की करवट से किसानों के चेहरे भी खिल गए। हालांकि ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण कई ट्रेन देरी से चलने के कारण यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »