20 Apr 2024, 03:19:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

असम में स्थिति को काबू में करने के लिए फ्लैग मार्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 9:30AM | Updated Date: Dec 12 2019 9:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम में नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ जारी प्रदर्शन को देखते हुए कई हिस्सों में सेना ने फ्लैग मार्च किया है तथा स्थिति पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने पांच हजार से अधिक अर्धसैनिक बल के जवानों की 24 टुकड़ियों को भेजने का निर्णय लिया है। इससे पहले बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने करीब सवा छह बजे लागू किये गए कर्फ्यू का उललघंन करते हुए रेलवे स्टेशनों पर तोड़ फोड़ की और डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के निवास पर भी हमला किया। 

प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के निवास पर हमले किये तथा श्री सोनोवाल के निवास पर पथराव भी किया। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चबुआ और पनीटोला रेलवे स्टेशन को अपना निशाना बनाया और प्रदर्शन के बेहद उग्र हो जाने की वजह से डिब्रूगढ़ और गुवाहटी में बीच यातायात को स्थगित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार गुवाहाटी के लचित नगर इलाके में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है तथा प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर गुरुवार शाम सात बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »