28 Mar 2024, 19:12:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया पुलिस को जनसुनवाई के मामले में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 9:28AM | Updated Date: Dec 12 2019 9:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस को ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने आज यहां बताया कि आईजीआरएस प्रणाली में  नवम्बर माह में कुल 175 प्राप्त संदर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया गया। इससे देवरिया पुलिस को नवंबर माह में प्रदेश स्तर की समीक्षा के बाद प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया जिले के  आईजीआरएस प्रणाली के तहत आने वाली शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए विभाग के सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारियों  को  निर्देशित किया जाता रहा है। इसके परिणाम स्वरूप देवरिया पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मिश्र ने शाखा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, आरक्षी कृष्ण मुरारी,आरक्षी अमरदीप गुप्ता, आरक्षी आलोक वर्मा, आरक्षी बबलू गुप्ता आदि के कार्यों की सराहना की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »