28 Mar 2024, 20:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

40 साल की महिला को नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख में बेचा, हुआ रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 9:10AM | Updated Date: Dec 12 2019 9:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में जब महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अन्य मामलों को लेकर जोर शोर से आवाज उठ रही है ऐसे ही मौके एक 40 वर्षीय महिला को दो लाख रुपए में बेचने और बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना मुंबई के मलाड ईस्ट की है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, महिला को आरोपी के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है और मानव तस्करी गैंग से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विवेक उर्फ विक्की जागिड के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, वसूली का मामला दर्ज किया गया है। 

विक्की जागिड जिस गैंग से जुड़ा है उसके आठ सदस्यों की लोकेशन, मालेगांव, नासिक, गुजरात और राजस्थान में मिली है। पुलिस ने एक टीम को राजस्थान भेजा जहां पर पीड़िता से जबरन शादी की गई थी और उसके साथ बलात्कार किया गया था। पीड़िता ने गैंग के आठ लोगों के नाम पुलिस को बताया था जिसमें एक महिला भी शामिल है। महिला ने पुलिस को बताया कि नौकरी लगवाने के बहाने के उसे एक आदमी के पास ले जाया गया और दो  लाख रुपए में उसे बेच दिया गया। खरीदने वाले आदमी ने जबरन उसके साथ शादी की और उसका बलात्कार किया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी गैंग के खिलाफ मानव तस्करी का भी मामला दर्ज किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »