25 Apr 2024, 20:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलटा, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 3:05PM | Updated Date: Dec 11 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में आज एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए। पिकअप सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले हैं, जो देवी दर्शन के लिए मैहर आ रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना-मैहर मार्ग पर बाबा तालाब के समीप सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में पिकअप सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सभी यात्री उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के निवासी हैं, जो मैहर दर्शन करने आ रहे थे। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »