29 Mar 2024, 13:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर में बुद्ध शोभायात्रा में थाईलैंड की राजकुमारी मुख्य अतिथि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:58PM | Updated Date: Dec 10 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में महात्मा बुद्ध के निर्वाण स्थल कुशीनगर के थाई मंदिर की ओर से प्रत्येक वर्ष फरवरी में निकाली जाने वाली  पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा में इस बार थाईलैंड की राजकुमारी मुख्य  मेहमान होंगी। पवित्र धातु शोभायात्रा  को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए थाईलैंड की सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। थाईलैंड के भारत में राजदूत एचईचू टीन टोर्न सोमवार को थाई मंदिर पहुंचे। मंदिर में पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। उनके साथ पत्नी एमएल  पियावान गोंगसाकडी, सेकेंड सेक्रटरी रायल थाई एंबेसी रेकहेनी कोर्न वांगसुकुल व कांसुल, रायल थाई कांसुलेट जनरल  क्रितिया चिटननोंनडा भी हैं।
 
यहां उनका तीन दिवसीय दौरा है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी  अनिल कुमार सिंह और पुलिस अघीक्षक  विनोद मिश्र समेत उच्चाधिकारियों के साथ आयोजन को लेकर बातचीत हुई। थाई प्रतिनधि पूजनीय स्थल महापरिनिर्वाण मंदिर व रामाभार स्तूप स्थल का  भ्रमण कर विशेष जानकारी लेंगे। धातु शोभायात्रा में इन दोनों स्थलों का  अपना अलग महत्व होता है। बौद्ध घर्म को मानने वाले देशों समेत बौद्ध भिक्षु, अनुयायी, उपासक के अलावा स्थानीय लोग विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। राजदूत  बुधवार को महायोगी एयरपोर्ट गोरखपुर से रवाना हो जाएंगे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »