28 Mar 2024, 16:10:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर की स्थिति को अमित शाह ने बताया सामान्य, कांग्रेस पर जमकर बरसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:50PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य है तथा प्रशासन जब भी निर्णय करेगा राजनीतिक दलों के एहतियान गिरफ्तार किये गये नेताओं को रिहा कर दिया जायेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जहां तक घाटी की जनता का सवाल है तो उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर तंज कसते हुये कहा ‘‘कांग्रेस की स्थति मैं नॉर्मल नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 हटाने से वहाँ दंगे हो जायेंगे... लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।’’ राजनीतिक दलों के नेताओं की रिहाई के बारे में शाह ने कहा ‘‘हमें किसी को भी एक दिन ज्यादा रखने की इच्छा नहीं है। जब वहाँ का प्रशासन निर्णय करेगा तक रिहाई हो जायेगी।’’ कुछ सदस्यों द्वारा नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला की रिहाई का प्रश्न उठाने पर उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसी की सरकार ने अब्दुल्ला के पिता को 11 वर्ष तक जेल में रखा था। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार स्थानीय प्रशासन के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करती, यह कांग्रेस सरकारों की आदत रही होगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »