29 Mar 2024, 13:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन कर सकती है शिवसेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 6:47PM | Updated Date: Dec 9 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना संसद में सोमवार को पेश होने वाले नागरिकता संशोधन विधेयक विधेयक का समर्थन कर सकती है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट किया, ‘‘ गैरकानूनी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाना चाहिए और अप्रवासी हिंदुओं को नागरिकता देनी होगी लेकिन अमित शाह जी, वोट बैंक बनाने के आरोपों को विराम दें - और उन्हें मताधिकार न दें - इस पर आप क्या कहते हैं? और हां, कश्मीरी पंडितों का क्या हुआ, क्या अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वे कश्मीर लौट गए।’’ 

उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने हाल ही में महाराष्ट्र में भाजपा से अलग होकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार बनाई है। ऐसे में अटकले लगाई जा रही थी कि क्या शिवसेना इस विधेयक का समर्थन करेगी या नहीं। गौरतलब है शाह आज संसद में प्रश्नकाल और दोपहर के भोजन के बाद सीएबी विधेयक को पेश कर सकते है इस पर मंगलवार को चर्चा करायी की जा सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »