24 Apr 2024, 22:24:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बांदा में योगी को काले झंडे दिखाने जा रहे कई कांग्रेसी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:15AM | Updated Date: Dec 9 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा की मांग को लेकर काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित दो दर्जन नेताओं को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार कुछ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता यहां कांग्रेस कार्यालय में काले झंडे व गुब्बारों के साथ एकत्र थे और मुख्यमंत्री  को काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित कई लोगों को हिरासत में लिया और काले झंडे व गुब्बारे कब्जे में लेकर उन सभी को पुलिस लाइन लाया गया।
 
मुख्य मंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। इस बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर कांग्रेसी मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने योगी ने नहीं मिलने दिया और हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी बचाओ और गो आश्रय के नाम पर लीपापोती की जा रही है और पराली जलाने के नाम पर किसानों पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »