29 Mar 2024, 07:42:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर में टिकटाक वीडियो बनाने के दौरान हादसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 4:44PM | Updated Date: Dec 8 2019 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में चलती बाइक में स्टंट कर टिकटाक वीडियो बनाने की कोशेश में हुये हादसे में चार लोग घायल हो गये। आक्रोशित लोगों ने वीडियो बनाने वाले एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि रामकोला के ओर से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर मोबाइल से टिकटाक वीडियो बनाते हुये कसया जा रहे थे कि कसया-रामकोला मार्ग पर रामबर के निकट बाइक लहराने के दौरान यकायक अनियंत्रित हो गई और कसया की तरफ से आ रहे दूसरे बाइक में ठोकर मार दी।

इससे इलाज कराकर बेटे के साथ लौट रही कुरहवा निवासी 50 वर्षीय फूलमती देवी घायल हो गई। मोटर साइकिल की चपेट में अरकी कसया निवासी सहादत (35) और स्कूल से लौट रहे 15 वर्षीय छात्र राजू घायल हो गये। वीडियो बनाने वाले बाइक सवार तीन युवकों में देसई देवरिया निवासी तबरेज (22) भी बाइक से मेन सड़क पर गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हल्का दरोगा सजनू यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाकर इलाज कराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »