19 Apr 2024, 22:58:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 3:09PM | Updated Date: Dec 8 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से यहां तपोवन में शुरू होगा। छह दिवसीय सत्र के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सत्र के दौरान धर्मशाला से तपोवन तक छह सेक्टर में सात सौ पुलिस जवान तैनात किये गये हैं। धर्मशाला से लेकर विस परिसर तक की सुरक्षा व्यवस्था का रूट प्लान पुलिस ने तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कल यहां पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। आज सुबह जवानों को इस इलाके में तैनात कर दिया गया।
 
दोपहर बाद सरकार तथा विपक्ष धर्मशाला पहुंच जाएंगे। पुलिस रूट प्लान के अनुसार छह सेक्टरों में पहला सेक्टर विधानसभा परिसर है। दूसरा परिसर से लेकर जोरावर स्टेडियम, तीसरा परिधि गृह, चौथा मिनी सचिवालय व ट्रैफिक के दो सेक्टर हैं। इन दोनों सेक्टरों में पेट्रोंिलग, नाकेबंदी व गश्त टीम शामिल रहेगी। सभी सेक्टरों की जिम्मेदारी नौ राजपत्रित अधिकारियों की जिम्मे होगी।
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »