28 Mar 2024, 22:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डॉ अंबेडकर ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया-कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 1:38AM | Updated Date: Dec 7 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कमलनाथ ने आज ट्वीट के माध्यम से संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, संवैधानिक आदि क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कमलनाथ ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान हम सभी भारतीयों को देश में समानता का अधिकार देता है। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में मानवाधिकारों के संरक्षण की वकालत की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »