19 Apr 2024, 04:57:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड होमगार्ड की वर्दी धुलाई और पौष्टिक आहार भत्ते में बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 3:55PM | Updated Date: Dec 6 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्दी धुलाई भत्ते में 50 रुपये और पौष्टिक आहार भत्ते में 150 रुपये प्रति माह बढ़ोतरी की घोषणा की। देहरादून के ननूरखेडा में शक्रवार को आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी लेने के बाद रावत ने कहा कि होमगार्ड्स कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ राज्य की कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
 
इसके साथ ही होमगार्ड द्वारा आपदा, वनों में आग, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि पिछले वर्ष की गयी एक हजार से अधिक होमगार्ड्स की भर्ती की घोषणा के अनुपालन में 761 होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है और शेष की प्रक्रिया चल रही है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगा कर अपने कर्तव्यों के पालन में होमगार्ड्स पीछे नहीं हटते। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले होमगार्ड्स जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
 
उन्होंने होमगार्ड्स द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं आश्रितों को सहायता राशि का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स ‘‘स्मारिका‘‘ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, सचिव गृह नितेश झा, पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, कमान्डेंट जनरल होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा  पुष्पक ज्योति भी उपस्थित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »