29 Mar 2024, 00:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गैंगरेप के आरोपी जमानत पर छूटे और पीड़िता को जिंदा जला दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 7:34PM | Updated Date: Dec 5 2019 11:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बिहार क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के कुछ लोगों ने रायबरेली अपने वकील से मिलने जा रही रेप पीडिता को आग लगाकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया,जिससे वह करीब 70 प्रतिशल झुलस गई। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीन ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय रेप पीडिता मुकदमें के सिलसिले में वकील से मिलने के लिए रायबरेली जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी।
 
महिला का आरोप है कि तड़के करीब चार बजे शिवम त्रिवेदी आदि पांच लोगों ने उसे रोक लिया और ज्वनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। करीब 70 प्रतिशल झुलस गई महिला को उपचार के लिए लखनऊ ट्राम सेंटर भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
वीर ने बताया कि इसी साल मार्च में रायबरेली के लालगंज थाने में महिला ने बलात्कार के आरोप में शिवम और शुभम नामक दो युवकों को नामजद किया था। इसी मामले में महिला रायबरेली अपने वकील से मिलने के लिए स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
 सूत्रों ने बताया कि आज तड़के वारदात के समय पीड़तिा अकेली थी। घर से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर सुबह चार बजे आरोपियों ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग से बचने के लिये युवती दौड़ी और एक गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर गिर गयी। चीख पुकार सुन कर वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी।  पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि बलात्कार के आरोपी दोनो आरोपियों को पुलिस ने मार्च में गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अदालत  ने उन्हे जमानत दे दी थी। उन्होने कहा ‘‘ पुलिस ने अपना दायित्व पूरा किया और अब यह अदालत का मामला था। ’’
 
सिंह का यह बयान वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आया है।’’        सूत्रों ने बताया कि वारदात के बाद युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से उसे उन्नाव जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने डाक्टरों के परामर्श पर पीडिता को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया जहां से युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »